Let’s travel together.

रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

0 121

जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

रायसेन।जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाएगा। रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ध्वजारोहरण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, एसएएफ द्वारा परेड की जाएगी तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के आगमन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। प्रातः 9.05 बजे राष्ट्र धुन एवं सलामी तथा प्रातः 09.07 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रातः 09.15 बजे आकश में गुब्बारे छोड़े जाएंगे तथा प्रातः 09.16 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 09.40 बजे हर्ष फायर किया जाएगा। प्रातः 09.45 बजे मार्च पास्ट होगा एवं 09.55 बजे मुख्य अतिथि परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे। प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा तथा प्रातः 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10.25 बजे पुरस्कार वितरण होगा तथा प्रातः 10.40 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी सार्वजनिक भवनों, शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा, सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा और सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ऐसी नगर पालिका, नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811