Let’s travel together.

मंडीदीप नगर पालिका में लाखों की हाइड्रा मशीन हो गई कबाड़ जिम्मेदार कौन

0 91

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका वैसे भी रायसेन जिले में चर्चाओं में बनी रहती है। क्योंकि यहां पर पैसे की बर्बादी आम बात हो गई है। वही कुर्सी पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी भी रस्म अदायगी करते दिखाई नजर आते है। ऐसा ही कुछ एक मामला कुछ दिनों पहले सामने आया जिसको लेकर मंडीदीप नगर पालिका वार्ड नंबर 10 के पूर्व पार्षद पति सुनील मालवीय द्वारा मंडीदीप नगर पालिका में एक शिकायती आवेदन दिया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि लाखों की हाइड्रा मशीन होते हुए भी किराए पर हाइड्रा मशीन ली जा रही है। जबकि लाखों की हाइड्रा मशीन कचरे में पड़ी होकर चल रही है जिससे जनता की लाखों की पैसे की बर्बादी हो रही है।पर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है जिससे लाखों रुपए की हाइड्रा कचरे में पड़ी हुई है। कोई पहला मामला नहीं है। इसी प्रकार पैसों की बर्बादी के मामले में मंडीदीप नगर पालिका महारत हासिल करे हुए हैं। एक शॉपिंग कंपलेक्स जिसमें लाखों की लागत लगाकर बनाया गया आज पूरा का पूरा खंडहर में तब्दील हो गया है। जिस पर ना तो कोई जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे रहा है और ना ही जनप्रतिनिधि जिससे लाखों की बर्बादी होना सुनिश्चित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811