Let’s travel together.

एकाएक हजारों की संख्या में उमड़े आदिवासी, सड़कों पर लगा रहा जाम

0 443

-दया नहीं अधिकार चाहिए, हमको राशन पानी दो, शोषण बंद करो जैसे नारों से गूंजा शहर

शिवपुरी।सहरिया क्रांति के स्थापना दिवस पर अंचल के सहरिया समुदाय ने सहरिया क्रांति के बैनर तले अभूतपूर्व रैली निकाली और अपनी आवाज को बुलंद करते हुए जिला प्रशासन के आला अधिकारी एडीएम विवेक रघुवंशी को संगठन के संयोजक संजय बेचैन, अध्यक्ष अवतार आदिवासी, कल्याण आदिवासी आदि सहित हजारों लोगों की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा। शिवपुरी में अब तक के सबसे अधिक संख्या वाले आदिवासियों के इस विशाल जनसैलाब ने स्थानीय पोलो ग्राउंड में खड़े होकर न केवल पढ़े गए ज्ञापन को सुना बल्कि अपने मुखियाओ और संगठन के अग्रणी लोगों के उद्बोधन भी सुने। नारों से शहर गूंज उठा।

राजनैतिक गैर राजनैतिक संगठनों ने किया स्वागत
इस सहरिया रैली का दिलचस्प पहलू यह नजर आया कि आदिवासियोंं के सामाजिक संगठन की रैली के स्वागत में कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनैतिक गैर राजनैतिक संगठनों और समाजसेवियों ने पलक पांबड़े बिछाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

3 से 4 की कतारों में 3 किमी रैली
स्थानीय फि जिकल रोड विवेकानंदपुरम से बरसते पानी में हजारों हजार महिला पुरुष युवा बुजुर्ग ग्रामीण अंचल में अपना काम छोडक़र इस रैली में शामिल होने उमड़ पड़े। आलम यह था कि जहां रैली का एक छोर 3 से 4 कतारों में झांसी तिराहा पर था तो दूसरा छोर कोर्ट रोड को छू रहा था।
5 अगस्त स्थापना दिवस पर करते हैं –
5 अगस्त सहरिया क्रांति के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी संजय बेचैन का जन्म दिवस भी है, और इसी दिन अब से बरसों पूर्व सहरिया क्रांति एक सामाजिक आंदोलन संगठन की बुनियाद रखी गई थी। प्रतिवर्ष 5 अगस्त को सहरिया आदिवासी समुदाय के हजारों लोग अपने इस संगठन का स्थापना दिवस मनाने और विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही समस्याओं के विरुद्ध प्रशासन के सम्मुख अपनी आवाज उठाने जिला मुख्यालय पर पहुंचते हैं।

बारिश नहीं रोक पाई बढ़ते सैलाब को-
विशुद्ध रूप से गैर राजनैतिक मंतव्य से खड़ा किया गया यह सामाजिक संगठन जिले के शोषित आदिवासियों के हक में समय.समय पर शासन प्रशासन के सम्मुख आवाज उठाता रहा है। सहरिया क्रांति संगठन के आव्हान पर आज निकाली गई इस अभूतपूर्व रैली की खासियत यह रही कि शिवपुरी में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी वहीं ग्रामीण अंचल में बारिश का यह प्रकोप अत्यधिक था फि र भी अपने घर द्वार कामकाज छोडक़र बच्चों को लेकर महिलाएं और पुरुष दिन में युवाओं की अच्छी.खासी तादाद थी जो रैली में शामिल होने प्रात: 9:00 से ही आना शुरू हो गए थे।


-हाथों में तख्तियां जिन पर लिखे हक के नारे
सहिरया क्रांति आई है नया सवेरा लाई है, हमको अपना अधिकार दो राशन पानी लूटने ना दो। जैसे नारों को बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में महिला पुरुषों का यह हुजूम बाजार में पूरी तरह अनुशासित अंदाज में चलता दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां जिन पर तमाम नारे लिखे हुए थे जिसमें प्रमुख रूप से आदिवासियों का शोषण बंद करो, हमको भी जीने का हक दो जैसे नारे भी दिखाई दे रहे थे।

प्रारम्भ से अंत तक हुआ आत्मीय स्वागत-
रैली का स्वागत फि जिकल क्षेत्र से ही शुरू हो गया था, जहां पिपरसमां शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के नेता समाजसेवी कल्ला पंडित और उनकी टीम ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ किया। बाजार में आदिवासियों का बड़े ही आत्मीय भाव से कांग्रेस नेता कांट्रेक्टर जिनेश जैन और उनके तमाम साथियों ने माधव चौक पर स्वागत किया वहीं कांग्रेस नेता एवं पोहरी से चुनावी तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता कैलाश कुशवाहा ने भी मंच सजा कर रैली का स्वागत किया। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता वनस्थली ने अपनी तमाम टीम के साथ जहां थीम रोड पर मंच सजाया और स्वागत किया, वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन भोला भी अपनी टीम के साथ स्वागत के लिए आतुर खड़े दिखाई दिए। काँग्रेस नेता अमित शिवहरे ने गुरुद्वारा चौक पर, भाजपा नेता रामजी व्यास राहुल व्यास और उनकी टीम ने कोर्ट रोड पर रैली का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अस्पताल चौराहा भी बैनर पोस्टर से पटा हुआ था।
सभी वर्गों के स्थानीय शहरी युवाओं की चौंकाने वाली भागीदारी-
सहरिया क्र्रांति संगठन की इस रैली में स्थानीय युवाओं की बड़ी टीम भी पूरे समय साथ साथ चलती दिखाई दी। जिनमें ओबीसी, सवर्ण मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण, वैश्य सहित विभिन्न समुदायों से जुड़े लोग भी जोश के साथ खड़े दिखाई दिए।
इन मार्गों से निकली रैली-
इस विशाल रैली ने फि जिकल से विष्णु मंदिर पुरानी शिवपुरी खेड़ापति कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, थीम रोड, माधव चौक चौराहा, कोर्ट रोड अस्पताल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट का रुख किया। रैली में शामिल महिला पुरुष पूरे अनुशासित अंदाज में कदमताल करते दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने की अपील     |     पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811