बेगमगंज रायसेन।मेरा युवा भारत रायसेन ब्लॉक बेगमगंज के तत्वावधान में, मोनिका चौधरी के निर्देशन में ग्राम पंचायत कुंडा स्थित हायर सेकेंडरी विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में युवाओं एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्राम में भ्रमण किया। इस अवसर पर वॉलेंटियर एवं युवा समाज सेवी कृष्णा दांगी ओर वॉलेंटियर मयक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल ठाकुर सहित विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ,एवं शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
