Let’s travel together.

कांग्रेस की जनजागृति पदयात्रा के समापन पर उमड़ा सैलाब जीतू पटवारी और संजय मसानी हुए शामिल

0 305

शब्बीर अहमद बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले की बेगमगंज में क्षेत्र की विभिन्न सड़कों एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा पांच दिवसीय जनजागृति पदयात्रा बेगमगंज से तुलसीपार , सुल्तानगंज , बोरिया तिगड्डा से पड़रिया राजाधार , गोरखा , महुआखेड़ा , से ध्वाज 90 किलोमीटर का रास्ता तय करके बेगमगंज पहुंचकर नया बस स्टैंड पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में आम सभा आयोजित हुई ।

जिसमें विधायक श्री पटवारी ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि पूरे देश में अराजकता एवं सांप्रदायिकता फैली हुई है । चारों ओर अशांति है ।लोग आपस में कट मर रहे हैं ।

चाहे मणिपुर हो या हरियाणा या देश का अन्य कोई प्रांत सभी जगह मोदी सरकार एवं भाजपा की सरकारें है वो बुरी तरह फेल हो गई है। आम आदमीअराजकता, सांप्रदायिकता एवं बेतहाशा बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी से परेशान है और भाजपा दंगे फसाद कराकर ध्रुवीकरण के माध्यम से चुनाव में जीतने के मंसूबे बना रही है । जिसे देश की जनता विफल कर देगी ।


सभा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय मसानी , बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ,जिला प्रभारी कैलाश परमार , पूर्व विधायक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , राजेंद्र सिंह तोमर , नीलमणि शाह , अभिषेक जैन , सुनील श्रीवास्तव , संदीप विश्वकर्मा , संदीप शर्मा ने भी अपने संबोधन में भाजपा पर विभिन्न आरोप लगाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811