Let’s travel together.

एक्सेल संस्था में डिजीटल तकनीकी पर चित्रकला एवं कार्यशाला का आयोजन

0 116

 

रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन

औबेदुल्लागंज नगर के एक्सेल कंप्यूटर सेंटर राम मंदिर के सामने ओबेदुल्लागंज में छात्रों के लिए आज 28 जुलाई को डिजिटल तकनीकी पर चित्रकला, प्रोजेक्ट वर्क एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, साइबर सुरक्षा, एवं वेबसाइट डिजाइन की जानकारी दी गई।

संस्था संचालक मालवीय ने बताया की कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रैक्टिकल कर सीखने सीखने का कोर्स है न कि पड़ने का तकनीकी शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिसमें अनुभव एवं कार्य करने का तरीका मालूम होना चाहिए। संचालक ने बताया कि आज की कार्यशाला छात्रों को अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करने का मंच प्रदान करेगी। जहां छात्र अपने अनुभव एवं प्रतिभा का मंचन कर सकते है। छात्रों के लिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिसमे रोजगार मिले इसी उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह संस्था में कार्यशाला का आयोजन कराया जाता है।

कार्यशाला में छात्र जो प्रेक्टिकल कर सीखते है उससे छात्रों को रोजगार के अवसर मिलते है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक्सेल कंप्यूटर संस्था में डीसीए, पीजीडीसीए, साइबर सिक्योरिटी, एवं वेबसाइट डिजाइन के छात्रों ने डिजीटल तकनीकी को समझने के लिए डिजिटल चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। और प्रोजेक्ट आधारित तकनीकी क्षेत्र में अपने अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा किए।
कार्यशाला में छात्रों ने जाना कि छात्र स्वयं अपने अनुभव से सीखता एवं नवीन विचारो से कौशल उन्नयन कर छात्र आत्मनिर्भर होकर रोजगार स्थापित कर सकता है।

कार्यशाला में संस्था के संजू भिलाला, राजकुमारी, खुशी, शैलेंद्र, नितिन, हर्षित, अजय, रितेश, गीता, नाज़, अरुणा, सुहानी, नीलम, विक्की, शीतल, तरुण, प्रिंस, संगीता, आकांक्षा, गोलू, अंश, अनमोल, विवेक, प्रीति, संतोषी, रक्षा, सौरभ, गौरव, रितेश, सायना, एवं संस्था के अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811