Let’s travel together.

संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित

0 120

– ग्रामीणों के 40 आवेदनों में से सभी आवेदनों का त्वरित समाधान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम भंवर खेड़ी में गुरुवार को संकल्प से समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत कर्मी सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें सभी आवेदनों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को शासन की जन और हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन के आवेदनों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। गीदगढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार , सचिव हेमन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, आवास, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें और मांगें रखीं। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी आवेदनों का तत्काल निराकरण किया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान करना है। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। शुक्रवार को महुआ खेड़ा में भी संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में गीदगढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार, सचिव हेमन्द्र तिवारी, सह सचिव बृजेश मालवीय, हल्का पटवारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811