ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से अप्रैल का महीना काफी अहम रहने वाला है। इस महीने में सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि का राशि परिवर्तन तो होगा ही साथ में सबसे बड़े ग्रह देव गुरु बृहस्पति और छाया ग्रह राहु-केतु भी अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनि के बाद राहु ही ऐसे ग्रह हैं जो 18 महीनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आज हम आपको राहु के राशि परिवर्तन के बारे में बताएंगे। राहु वृषभ राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे वहीं केतु वृश्चिक राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
वैदिक ज्योतिष में राहु का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को सभी नौ ग्रहों में खास माना गया है। ज्योतिष में राहु को भ्रम में डालने वाला ग्रह माना गया है। राहु के प्रभाव से जातकों के मन मस्ष्तिक में काफी उथल-पुथल रहती है। ऐसे जातक खोए-खोए हुए होते हैं। राहु के प्रभाव से व्यक्ति को बुरी आदतें लगने की संभावना होती जैसे जातक जुआ, नशा, बुरी लत और गैर कानूनी कामों में लगे हुए होते हैं।हालांकि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि राहु जातक की कुंडली में किस भाव में स्थित है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु शुभ भाव में स्थित है तो सकारात्मक फल देता है और अशुभ भाव में स्थित है तो नकारात्मक फल प्रदान करता है।इस वर्ष राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल का मतलब होता है उल्टी चाल से चलना। राहु के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको राहु के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
आपके लिए राहु का राशि परिवर्तन लग्न राशि के दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। इस कारण से मेष राशि के जातकों के पेशेवर और पारिवारिक जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में काफी उथल-पुथल रहने वाला होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का धन निवेश करने से बचें। नौकरी करते समय संयम और अपनी वाणी को ज्यादा कठोर और कटु न करें। राहु का यह गोचर आपके आर्थिक स्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा।राहु का गोचर आपको थोड़ा भ्रमित और विचलित कर सकता है, जिसके कारण आपको कोई भी निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। राहु के गोचर करने से आपका झुकाव कुछ नया शुरू करने या अनोखा करने की ओर रह सकता है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिलेगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post