Let’s travel together.

खाना नहीं मिला तो दिल्ली में धरना देने जा रहे किसानों ने ट्रेन रोकी भोजनालय में छीनाझपटी की

97

इटारसी। आइआरसीटीसी द्वारा संचालित एफटीआर स्पेशल ट्रेन में सवार रायल सीमा-आंध्रप्रदेश के सैकड़ों किसानों ने गुरुवार शाम इटारसी जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। ट्रेन में खाना नहीं मिलने से किसान भड़क गए। उन्होंने करीब 12 बार चेन खींचकर ट्रेन को रोका। साथ ही रेल भोजनालय पर खाने के पार्सल को लेकर छीनाझपटी की।

इस विवाद के चक्कर में करीब 40 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म एक पर खड़ी रही। रेल सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस रेलवे के अधिकारी समझाइश देने पहुंचे, इसके बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। ये किसान धरने में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार आइआरसीटीसी द्वारा संचालित 07015 एफटीआर स्पेशल ट्रेन आधंप्रदेश के रेनीगुंटा से दिल्ली जा रही थी। इस ट्रेन में किसान एवं युवा सवार थे। ट्रेन बुक कराने वाले बी शिवा नवीन कुमार ने बताया कि आइआरसीटीसी से खाने को लेकर विवाद नहीं था, बल्कि हमने इटारसी स्टेशन पर खाना पार्सल का आर्डर किया था।

इस सप्लाई में पैकिंग की कमी और अन्य समस्या को लेकर किसान भड़क गए थे, बाद में यह समस्या हल हो गई। उन्होंने बताया कि कर्नाटका में केन्द्र की भाजपा सरकार अपरभद्रा सिंचाई परियोजना ला रही है। इससे तेलंगाना, आंधप्रदेश, रायल सीमा एवं पड़ोसी जिलों के किसानों को पानी नहीं मिलेगा।

इस परियोजना के विरोध में रायल सीमा डेवलपमेंट के बैनर तले सैकड़ों किसान एवं युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को धरना देने के लिए जा रहे हैं।

इधर, आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केके सिंह का कहना है कि आंध्रप्रदेश की एक फर्म ने 18 बोगी की एक ट्रेन किराए पर ली थी, इसका प्रबंध हमने किया था। इसमें खाना सप्लाई को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, इसके बावजूद यात्रियों ने हंगामा किया। इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फर्म ने सिर्फ ट्रेन किराए का भुगतान किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |      ईद-उल-अज़हा को लेकर गैरतगंज और गढ़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811