Let’s travel together.

इंदौर में टूव्हीलर पर घूम-घूमकर अवैध शराब बेच रहे आरोपितों को पकड़ा

81

 इंदौर । इंदौर के सुदामा नगर क्षेत्र में दोपहिया वाहन में शराब रखकर बेची जा रही थी। मामले की सुचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर वाहन चालक को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 58 पाव देशी शराब के जब्त किए गए। आरोपी घूम-घूम कर अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा था। वहीं इसी स्थान पर थैले में शराब रखकर दूसरा व्यक्ति भी अवैध शराब बेचता पाया गया। दोनों से पूछताछ के बाद इनको शराब उपलब्ध कराने वाले तीसरे आरोपी के घर दबिश देकर 450 पाव अवैध शराब के जब्त किए। तीनों पर आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आबकारी विभाग ने सुदामा नगर में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर एक टीम गठित कर जांच के लिए भेजी। इस टीम ने सुदामा नगर झुग्गी झोपड़ी में दबिश देकर आरोपी दिनेश चौहान को सुजुकी एक्सेस से शराब के पाव बेचते पाया गया। अवैध शराब की गणना करने पर 58 पाव पाए गए।

आबकारी विभाग के नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल व सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर ने बताया कि सुदामा नगर झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में ही एक रितेश नामक थैले में मसाला पाव बेचते पाया गया। इसके पास से 70 पाव जब्त किए गए। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक बीडी अहिरवार, राजेश तिवारी, रमेश पालीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूछताछ के बाद घर से जब्त की शराब

आबकारी की टीम ने दोनों से पुछताछ की गई, तो दोनों ने मुकेश सोलंकी का नाम बताया। इसके बाद टीम ने दोनों के बताए स्थान पर मुकेश के घर पर पंचनामा कार्रवाई कर तलाशी ली। तलाशी में 450 शराब के पाव जब्त किए गए। मुकेश के पास शराब रखने का कोई वैध पास परमिट नहीं पाया गया। दो प्रकरणों में दिनेश के पास से 10.44 बल्क लीटर, रितेश के पास से 12.6 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। वहीं आरोपित मुकेश के कब्जे से 81 बल्क लीटर शराब जब्त हुई।

अवैध शराब रखने और बेचने के पहले भी कई केस दर्ज

दिनेश एवं रितेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वहीं आरोपी मुकेश के विरुद्ध धारा 34(1) व 34 (2) के तहत केस दर्ज किया गया। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह शराब किसकी है और कहां से लाई गई है। आरोपित मुकेश के पूर्व में भी आबकारी एवं पुलिस थानों में अवैध शराब रखने और बेचने के केस दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811