Let’s travel together.

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री बोल्ड अंदाज में शेयर की फोटोज

85

: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘बवाल’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस बीच वरुण और जाह्नवी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों इन फोटोज में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस दौरान जाह्नवी ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। वहीं, वरुण ने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहना है।

वरुण-जाह्नवी का हाॅट अंदाज

कुछ समय पहले ही ‘बवाल’ के मेकर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। जाह्नवी को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर, बहन खुशी कपूर भी इस फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। वरुण की ओर से उनकी पत्नी नताशा दलाल और पिता डेविड धवन भी पहुंचे। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट साथ नजर आई। ‘बवाल’ फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है। बवाल से पहले उन्होंने दंगल, छिछोरे और चिल्लर पार्टी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

‘बवाल’ फिल्म को 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि बवाल फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। कई बार फिल्म की रिलीज डेट को बदला भी जा चुका है। बाद में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने तैयार किया है। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर शूट किया गया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म का अच्छा खासा प्रमोशन भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811