Let’s travel together.

अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सिलवानी पुलिस ने कसा शिकंजा

0 115

अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सिलवानी पुलिस ने कसा शिकंजा
-7 हजार रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त
-आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील में अवैध शराब बिक्री को लेकर सिलवानी पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर दबिश दी जाकर अवैध शराब को जब्त किया जा कर आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि थाना सिलवानी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में अवैध रूप से शराब बेचने वाले रमाकांत आदिवासी उम्र 44 वर्ष निवासी चिरचिटा के कब्जे से 22 क्वार्टर जब्त किए। इसी तरहरामकरण रघुवंशी उम्र 60 वर्ष निवासी बेरुआ के कब्जे से 18 क्वार्टर, शंकर आदिवासी निवासी पटना के कब्जे से 19 क्वार्टर तथा विक्रम उर्फ अनीश ठाकुर निवासी चुन्हेटिया के कब्जे से 13 क्वार्टर सहित कुल 72 क्वार्टर अवैध शराब के जब्त किए। जिसकी कीमत 7 हजार 2 सौ रुपया आंकी गई। एसडीओपी श्री तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आम जनता से भी अपील है यदि अवैध शराब बिक्री की सूचना हो तो जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराए, पकड़े गए सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811