Let’s travel together.

हाई कोर्ट पहुंचा सीधी पेशाब कांड एनएसए की कार्रवाई को दी गई चुनौती

137

 जबलपुर। हाई कोर्ट में एक याचिका के जरिए बहुचर्चित सीधी पेशाब कांड के आरोपित प्रवेश शुक्ला के एनएसए की कार्रवाई को चुनौती दी गई है। यह याचिका प्रवेश की पत्नी कंचन शुक्ला ने दायर की है। जिनका तर्क है कि इस प्रकरण को राजनीतिक तूल देते हुए उनके पति को एनएसए के तहत जेल भिजवाया गया है।

शासकीय अधिवक्ता को दी गई जिम्मेदारी

सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए शासकीय अधिवक्ता को इस सिलसिले में राज्य शासन से निर्देश हासिल कर अवगत कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

याचिकाकर्ता की ओर से यह दी गई दलील

याचिकाकर्ता सीधी निवासी कंचन शुक्ला की ओर से अधिवक्ता अनिरुद्ध मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता का पति प्रवेश एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता था। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके जरिए आरोप लगाया कि प्रवेश ने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब कर अपमानित किया है। चूंकि याचिकाकर्ता का पति का सत्ताधारी दल से संबंधित कार्यकर्ता था, अत: विरोधी दलों ने इस मुद्दे को लेकर माहौल बनाना शुरू कर दिया। जिसका नजीता यह हुआ कि एनएसए जैसी कठोर कार्रवाई बिना किसी ठोस विधिक आधार के कर दी गई। याचिकाकर्ता के पति को कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। लिहाजा, एनएसए की कार्रवाई कानूनन अवैध है। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद-21 के सर्वथा विरुद्ध है। हाई कोर्ट से अपेक्षा की गई कि हस्तक्षेप कर अनुचित कार्रवाई को निरस्त किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811