Let’s travel together.

लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की

0 52

सागर। लुहारी स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्राचीन प्रतिमाओं एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई प्रतिमाओं की बरामदगी के लिए 30 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। वहीं, जैन समाज लुहारी द्वारा भी प्रतिमाओं की बरामदगी के लिए 25 हजार रुपये के अतिरिक्त इनाम की घोषणा की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। फिंगरप्रिंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच के साथ-साथ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की अन्य घटनाओं और उनमें संलिप्त अपराधियों के विवरण भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि सभी संभावित कड़ियों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस को जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग एवं साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इनके आधार पर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी तथा चोरी गई प्राचीन प्रतिमाओं की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस एवं जैन समाज ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपियों अथवा चोरी गई प्रतिमाओं के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811