खेतों में धान की पौध रोपेने के लिए बनाए गए गढ़ो में मिट्टी मचाने के बाद सड़कों पर फेला रहें गीली मिट्टी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
खेतों में धान की पौध रोपेने के लिए बनाए गए गड्ढों में मिट्टी मचाने का कार्य ट्रैक्टरों से करा रहे हैं। मिट्टी मचाने के बाद मुख्य मार्गों पर आने के बाद ट्रैक्टरों के पहियों में लगी मिटटी सड़क पर फैल रही है। मिटटी से हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। बीते सप्ताह पांच दिन तक हुई अनवरत बारिश के पानी से खेतों में धान की पौध रोपे जाने के लिए कि सानों के द्वारा बनाई गए गड्ढों में पानी भरा गया। पानी भराने से मिट्टी दलदल में बदल गई। मिट्टी दलदली हो जाने पर कि सानों के द्वारा ट्रैक्टरों से मिट्टी को मचाने का कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी को मचाने के बाद सड़क पर आने से ट्रैक्टरों के पहियों में लगी मिट्टी निकल कर संपूर्ण सड़क पर गिर कर फैल रही है। मिट्टी के सड़क पर फैलने से निकलने वाले वाहनों के दुघर्टना होने का अंदेशा हमेशा ही बना रहता है। सड़क पर फैली गीली मिट्टी से निकलने पर वाहन स्लिप हो रहे हैं। पिछली साल दीवानगंज चौकी के सामने सड़क पर फैली मिट्टी से दो पहिया वाहन दुघर्टना ग्रस्त हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई थी इससे पहले भी वाहन दुघर्टना ग्रस्त होकर दो युवक घायल होकर अपना उपचार करा चुके हैं।

पूर्व में भी हुए वाहन हादसों में अनेक नागरिक घायल हो चुके है, लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। वर्तमान में तहसील के सभी गावों के कि सानों के द्वारा धान की पौध रोपने के लिए गड्ढों को ट्रैक्टरों से तैयार कराने का कार्य कि या जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि धान की पौध रोपे जाने कार्य में लगे ट्रैक्टर मालिकों व किसानों को जागरूक किया जाए। ताकि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटना ना हो