Let’s travel together.

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध शुरू किया गया व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’

0 88

 

सुरेन्द्र जैन रायपुर

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अजय यादव द्वारा  रायपुर जिले में नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर द्वारा जन जागरूकता हेतु तैयार की गई वाहनो को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये गाडियां विशेष तौर पर जन जागरूकता हेतु तैयार की गई है जो सभी थाना क्षेत्रों में घूमकर लोगो को नशा मुक्ति हेतु और नशे से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूक करेगी।

नशे के विरूद्ध इस जागरूगता अभियान में रायपुर पुलिस सहित आम जनता, डॉक्टर्स, स्कूल-कॉलेज के छात्र, स्वयं सेवी संगठन, गैर शासकीय संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठन भी स्वस्फूर्त शामिल हों रहे है।

इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल/कॉलेज, यूनिवर्सिटी शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जाएगा। जन जागरूकता हेतु शहर के विभिन्न स्थानों में वॉल पेंटिंग करवाया जा रहा है साथ ही प्रमुख स्थानों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है।

लोगो को जागरूक करने हेतु वीडियो संदेश भी बनाए गए है जिसको सिनेमा घरों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जागरूकता अभियान के साथ-साथ ड्रग पैडलर्स और नशे के अवैध विक्रय पर कार्यवाही भी तेज कर दी गई है। ड्रग डी-एडिक्शन के विषय पर मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षित काउंसलर्स की मदद लेते हुए नशे की लत में फँसे युवकों/बच्चों के डी-एडिक्शन का भी प्रयास किया जाएगा।

रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल रायपुर के सभी नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर कम्युनिटी और मीडिया के सभी साथियों से नशे के विरुद्ध इस व्यापक अभियान ‘‘हैलो ज़िंदगी’ से जुड़ने की अपील की हैं। यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रायपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों जैसे मरीन ड्राइव, जयस्तंभ चौक, कटोरा तालाब, मैग्नेटो माल, सिटी सेंटर माल, अंबुजा माल जैसे स्थानों में भी कार्यक्रम किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू श्रीमती चंचल तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) , उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर, रक्षित निरीक्षक श्री वैभव मिश्रा, निरीक्षक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट श्री गिरीश तिवारी, श्री गौरव तिवारी, श्री वीरेन्द्र चन्द्रा तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री विनय सिंह बघेल सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811