Let’s travel together.

जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में जैन समाज ने जुलूस निकाल कर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

0 159

 

रायसेन। सकल दिगम्बर जैन समाज ने जैन आचार्य मुनि108श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में वाहन जलूस निकाला। जलूस का शुभारंभ पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से हुआ और नगर के बाजार एवं मुख्य चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद को ज्ञापन सौंपा और घटना पर विरोध जताया ।

इस जुलूस में महिलाओं की भागीदारी भी काफी संख्या में रही सर्वप्रथम पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से नारे लगाते हुए सभी अपने वाहनों से कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और वहां से भी जैन मुनियों की रक्षा करो मुनि के हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाए गए कर्नाटक और केंद्र सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।


समाज की मुख्य मांग थी मुनि जी के हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो कर्नाटक के डीजीपी पुलिस या sp बेलगावी दुखद घटनाक्रम पर वीडियो संदेश जारी करें निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट्रेक कोर्ट में सुना जाए जैन संतों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811