Let’s travel together.

बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहकों पर दिल्ली से सलामी साइबर अटैक भोपाल में 45 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

112

भोपाल। बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) के ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने के लिए दिल्ली के चाणक्यपुरी, नेहरु प्लेस, पार्लियामेंट हाउस के पास बने एटीएम का इस्तेमाल किया गया है। साइबर हैकर्स ने डार्कवेब के जरिए ग्राहकों की निजी जानकारियां खरीदकर इस ठगी को अंजाम देने की शुरुआत की। साइबर क्राइम की दुनिया में इसे सलामी साइबर अटैक कहते हैं, जिसमें किसी बैंक के बहुत सारे ग्राहकों के खातों से छोटी छोटी राशि निकाल ली जाती है। बैंक के परेशान ग्राहकों में भोपाल के बाद सागर एवं इंदौर के ग्राहक भी शामिल हो चुके हैं। भोपाल में ऐसे ग्राहकों की संख्या 45 हो चुकी है, जिनके खातों से लगभग सात लाख रुपये निकल चुके हैं।

डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दो दिन में भोपाल सायबर क्राइम पुलिस के पांच ईमेल का बैंक प्रबंधन ने अब तक जवाब नहीं दिया है।

क्लोनिंग नहीं हुई है, साइबर अटैक हुआ

मौखिक रूप से बैंक ने भोपाल पुलिस को बताया है कि हमारे एटीएम कार्ड में चिप लगी है, जिसकी क्लोनिंग करना मुमकिन नहीं है। अब पुलिस के लिए बड़ा सवाल ये है कि यदि कार्ड में चिप लगी है तो ओटीपी क्यों नहीं आया। यानी कस्टमर्स का डेटा चोरी हुआ है। ऐसे में साइबर पुलिस का मानना है कि यह बैंक पर साइबर अटैक है, लेकिन बैंक प्रबंधन इस मामले में जानकारी देने से इसलिए बच रहा है कि ग्राहक परेशान हो सकते हैं।

स्टेट साइबर सेल भी सक्रिय

जालसाजों का दायरा बढ़ता देख स्टेट साइबर सेल भी मामले की जांच में एक्शन में आ गया है। स्टेट साइबर ने भोपाल पुलिस से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है। अब तक की जानकारी के आधार पर लगता है कि ये कोई राष्ट्रीय स्तर का गिरोह हो सकता है । इसलिए स्टेट सायबर सेल भी इस मामले की जांच में भोपाल पुलिस की मदद करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811