Let’s travel together.

पार्षद ने रोड पर भरी पैंड, कहा- मेरे वार्ड में करा दो विकास कार्य

0 225

 

– नगर पालिका दफ्तर पहुंच टैंट लगाकर जनता के संग दिया धरना

– वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज पार्षद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 36 पिछड़ी बस्ती करौंदी में विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान जनता की परेशानी को लेकर पार्षद ने पैंड (जमीन पर लेट कर) पैंड प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर शहर की रोड पर पैंड भरकर नगर पालिका के कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वार्ड की जनता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। पैंड भरकर पार्षद नगर पालिका दफ्तर पहुंच गए और यहां पर टैंट लगाकर जनता के संग धरने पर बैठ गए।

विकास कार्य नहीं हो रहे, भेदभाव हो रहा-

कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर पैंड भरते हुए बुधवार दोपहर 1 बजे नपा दफ्तर पहुंचे। नपा परिसर में धरना शुरू हो गया और फिर 3 बजे शिवपुरी एसडीएम का नोटिस लेकर बाबू पहुंच गया। सरकारी दफ्तर परिसर में धरने की अनुमति नहीं होने का उल्लेख कर धरना खत्म करने को कहा। आखिरकार शाम 4 बजे पार्षद ने धरना खत्म कर दिया। पार्षद का कहना है आज 10-11 महीने होने जा रहे हैं। मेरे वार्ड में धरातल पर एक भी काम नहीं हुआ है। मेरे समर्थन में आए सारे पार्षदों के संग नपा अध्यक्ष, सीएमओ द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। पार्षद एमडी गुर्जर ने कहा कि मैं कांग्रेस का पार्षद हूं लेकिन मेरे संग धरने पर बैठी आम जनता है जो परेशान है। मेरी वजह से आम जनता को सजा क्यों दी जा रही है, ये लोग तो कांग्रेसी नहीं है।

मामला तूल पकड़ा तो एसडीएम ने धरने की परमीशन निरस्त कर दी-

कांग्रेस पार्षद का आरोप है कि मेरे वार्ड में पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई है। सिर्फ पांच लाइट लगाईं हैं। मेरे वार्ड में एक सीसी है। दस कर्मचारी थे, अब पांच कर दिए हैं। आठ माह से बोरवेल में ना पाइप डले ना मोटर डाली। आठ फाइल पता नहीं कहां चली गईं। आठ महीने से फाइल ढूंढने में लगे हैं। मुझे जनता ने चुना है और जनता के लिए भूख हडताल पर भी चला जाऊंगा। सत्ता की तानाशाही से मेरे धरने पर बैठने की परमिशन एसडीएम ने निरस्त कर दी है, मुझे नोटिस प्राप्त हुआ है। यह मामला मूल पकड़ा तो आनन फानन में शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता ने यहां पर दिए जा रहे धरने प्रदर्शन की अनुमति अचानक निरस्त कर दी। प्रदर्शन के दो घंटे बाद भी एसडीएम का लेटर आ गया और धरना खत्म हो गया। इसे लेकर कांग्रेस पार्षदों के साथ-साथ जनता में नाराजगी और बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811