Let’s travel together.

नीदरलैंड्स ने किया बड़ा उलटफेर स्कॉटलैंड को हराकर विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

138

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में नीदरलैंड्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और वर्ल्ड कप के लिए टॉप 10 टीमों में शामिल हो गया है। अब नीदरलैंड्स का पहला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा, जबकि 11 नवंबर को उसे भारत के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिलेगा।

बेस डी लीडे का शानदार प्रदर्शन

क्वालीफायर्स के सुपर सिक्सेज मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने 42.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बेस डी लीडे ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 40 रनों की अहम पारी खेली।

नीदरलैंड्स का सफर

नीदरलैंड्स ने क्वालीफायर्स मैचों के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद उसने यूनाइटेड स्टेट्स और नेपाल को हराया। इनका वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मैच टाई रहा और श्रीलंका के खिलाफ 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर वापसी करते हुए इस टीम ने ओमान और स्कॉटलैंड पर जीत दर्ज की। नीदरलैंड्स का विश्व कप 2023 में पहला मैच पाकिस्तान से होगा, जो 6 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811