Let’s travel together.

मप्र महिलाजूनियर हॉकी टीम नें13 वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब जीता

0 112

– स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश की टीम में रायसेन की कु. सोनिया कुमरे भी , सोनिया टीम की मुख्य खिलाड़ी  

रायसेन।कल देर रात्र खेल गये फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्य प्रदेश ने झारखंड को 1-0 पराजित कर 13 वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब जीता , साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फ़ाइनल में पराजय का बदला भी लिया ।
चैम्पियनशिप का आयोजन ओड़िसा के राउलकेला में दिनांक 27 से 7 जुलाई 2023 तक किया गया ।स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश की टीम में रायसेन की कु. सोनिया कुमरे भी , सोनिया टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं ।


मध्य प्रदेश है 13 वी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया । फ़ाइनल में झारखंड को पराजित करने के पूर्व सभी फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंदी हरियाणा को 2-0 से पराजित किया, क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में महाराष्ट्र में 9-0 से रौंदा । पूल मैच में कर्नाटक को 7-1 , जम्मू कश्मीर को 21-0 व पांडेचेरी को 25-0 से रौंदा ।रायसेन ज़िले के मंडीदीप की उभरती हुई खेल प्रतिभा कु. सोनिया कुमरे ने चैम्पियनशिप में कुल 10 गोल दागे ।


कु. सोनिया ने पूर्व में नीदरलैंड व बेल्जियम का एक्सपोज़र टूर किया है ।जूनियर राष्ट्रीय हाँकी चैम्पियनशिप, खेलों इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया U-2” राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सहित सभी प्रमुख टूर्नामेंट में पदक जीता है ।कु. सोनिया वर्तमान में हाई परफ़ॉर्मेंस सेंटर ग्वालियर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ।
कु. सोनिया की इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे , ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने बधाई एंव शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811