Let’s travel together.

मिनी ट्रक की टक्कर से तीन बार पलटी कार सवारियां सुरक्षित

114

 भोपाल। शहर के टीटीनगर इलाके में मिनी ट्रक ने लग्जरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर तीन बार पलटी खा गई। सोमवार सुबह हुई इस दुर्घटना में सौभाग्य से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि भीषण हादसा होने के बाद भी लग्जरी कार के एयरबैग नहीं खुले। पुलिस ने टक्कर मारने वाले मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक जानकी नगर गुफा मंदिर लालघाटी के रहने वाले 43 वर्षीय संजय मेरोठा सेल्स एन्ड मार्केटिंग का काम करते हैं। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे वह कार से अपनी बेटी के साथ न्यू मार्केट से माता मंदिर चौराहा की तरफ जा रहे थे। कार संजय चला रहे थे, जबकि बेटी बगल वाली सीट पर बैठी थी। वह प्लेटिनम प्लाजा चौराहे पर पहुंचे थे, तभी अटल पथ रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक मिनी ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर तीन बार पलटी खा गई और फिर सीधी हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में पिता-पुत्री को चोट नहीं आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811