Let’s travel together.

स्वजन नल से पानी भरने में थे व्यस्त बालिका की टैंक में गिरने से मौत

88

राजगढ़। जिले के खिलचीपुर में एक परिवार नल आने पर पीने का पानी भरने में व्यस्त रहा। उसी दौरान उनकी छोटी सी डेढ़ वर्षीय बालिका पानी के टैंक में गिर गई। बालिका के गिरने की भी भनक किसी को नहीं लगी। लंबे समय तक परिजन उसको खोजते रहे। जब कहीं नहीं मिली तो बिना ढक्कन के टैंक में उसको देखा गया। जहां वह पानी में पाई गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर नगर के वार्ड नंबर 6 सुभाष चौक खाती कुंडी के पास एक बालिका एक वर्ष छः माह की छोटी बालिका पानी के टैंक में गिरने से मौत गई। इरफान खां की पुत्री जनाब मंसूरी उम्र करीब डेढ़ वर्ष की बालिका अपने घर पर खेल रही थी। वह खेलते खेलते घर में बना पानी का टैंक के पास पहुंची और गिर गई। नन्हीं बालिका जब गिरी उस समय नल आए हुए थे और घर के सदस्य नल से पानी भरने में व्यस्त थे। कोई बाजार किसी काम से चले गए। परिजन को पता तब चला जब बालिका घर पर नहीं दिखी, तो परिजन और घर के आसपास के रहवासी करीब 1 घंटे से से अधिक समय तक यहां-वहां तलाशते रहे, लेकिन बालिका का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जब कहीं उसका पता नहीं लगा तो उसको पानी के टैंक में देखा, तो बालिका टैंक में तैरते हुए दिखाई दी। तब परिजनों द्वारा बालिका को टैंक से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों द्वारा बालिका को मृत घोषित कर दिया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके पहले राजगढ़ में दो बच्चों की एक गडडे में डूबने से पिछले वर्ष मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811