Let’s travel together.

टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 28

रायसेन। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन ने गुरुवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मप्र के मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

संघ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के बाद वर्षों से कार्यरत हजारों शिक्षकों के सेवा अधिकार और भविष्य पर संकट की स्थिति बन गई है, जिसे सरकार तत्काल दूर करे। मप्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय विधिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का स्थापित सिद्धांत है कि किसी भी नियम, अधिसूचना अथवा नीति का प्रभाव सामान्यतः उसके लागू होने की तिथि से माना जाता है। वर्ष 2010 से पहले तत्कालीन नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियुक्त शिक्षकों की सेवाओं को अब टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित करना न्यायोचित नहीं है। शिक्षक संघ ने कहा कि प्रदेश और देशभर के शिक्षक वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के भविष्य को असुरक्षित करना उचित नहीं है। संघ ने केंद्र सरकार से आवश्यक विधायी या नीतिगत हस्तक्षेप कर शिक्षकों को संरक्षण देने की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए, उनकी सेवा, पदोन्नति एवं अन्य सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा संसद में आवश्यक संशोधन अथवा विशेष प्रावधान लाकर लाखों शिक्षकों को स्थायी राहत प्रदान की जाए। साथ ही सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर शिक्षकों के बीच व्याप्त असमंजस और असुरक्षा की स्थिति का तत्काल निराकरण करने की मांग भी उठाई गई। शिक्षक संघ ने विश्वास जताया कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मप्र शिक्षक संघ के सदस्य, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811