Let’s travel together.

पाकिस्तान में कुर्बानी के बकरे चुरा रहे हैं चोर बंदूक दिखाकर कर रहे लूट

104

कराची में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरे चोरी होने लगे हैं। इस साल बकरे की कीमत लाखों पाकिस्तानी रुपये में पहुंच गई है। जिसे देखते हुए चोर इन्हें चुरा रहे हैं। बकरों की बढ़ती चोरी को देखते हुए सिंध पुलिस को मुख्य पशु बाजार में एक विशेष सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा, लेकिन बेचने के लिए लाए जा रहे बकरों को चोर रास्ते में ही लूट रहे हैं। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, शहर में पिछले कुछ दिनों में 60 से ज्यादा कुर्बानी के जानवर चोरी और छीन लिए गए।

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहा अपराध

पिछले सप्ताह बाइक सवार दो हथियारबंद ने ड्राइवर को बंदूक दिखाकर वैन से बकरे उतार लिए। कराची में सड़कों पर होने वाले क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 21 हजार से ज्यादा मोबाइल छीन लिए गए। वहीं, 20 हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल और कारें छीनी या चुराई जा चुकी हैं। पिछले शनिवार को छह बदमाशों ने कोरांगी इलाके में कब्रिस्तान में लोगों को लूट लिया।

शरीफ-जरदारी की यूएई में मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने यूएई में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आम चुनाव और भावी तालमेल को लेकर विचार-विमर्श किया। डॉन न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने सोमवार दोपहर दुबई में मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से पाक मीडिया ने बताया कि संघीय सरकार में दो प्रमुख गठबंधन सहयोगियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुए बैठक के बाद अगले आम चुनाव को लेकर अनिश्चितता शीघ्र ही समाप्त हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811