Let’s travel together.

केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस सेवाओं का किया बहिष्कार

0 315

 

 डॉ अनिल जैन

दमोह गत दिनों धर्मपुरा वार्ड की राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा आत्महत्या में पुलिस को प्राप्त सुसाइड नोट में लिखें 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। उल्लेखनीय है कि आज गुरुवार को धर्मपुरा वार्ड के सैकड़ों लोग पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर के समर्थन में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के बंगले पर उन्हें ज्ञापन सौंपने गए थे। सुसाइड नोट में दर्ज 4 लोगों में वार्ड पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर भी नाम शामिल है। भाजपा पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर पर मामला दर्ज होने से केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि यह मामला दमोह पुलिस ने जल्दबाजी में दर्ज कर लिया है, जबकि पुलिस को पहले सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच करवाना चाहिए। तत्पश्चात किसी कार्रवाई को अंजाम दिया जाना चाहिए था, परंतु पुलिस ने जल्दबाजी में आकर भाजपा पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर समेत 4 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर गलत किया है इसलिए मैं आज से दमोह पुलिस की सेवाओं का बहिष्कार करता हूं अपनी सुरक्षा और बंगले पर मौजूद सभी दमोह पुलिस के कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा रहा हूं।

बाईट-प्रहलाद पटेल केंद्रीय मंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811