Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में मामा की थाली नहीं दीनदयाल रसोई ही रहेगा योजना का नाम वीडियो देखिये शिवराज ने क्या कहा

132

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में दीनदयाल रसोई ही योजना का नाम। इसे मामा की थाली के नाम से नहीं जाना जाएगा। आज कैबिनेट बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रस्ताव दिया था कि नगरीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली दीनदयाल रसाेई योजना के नाम के साथ मामा की थाली नाम जोड़ा जाए।

बैठक में सभी मंत्रियों ने इस पर सहमति भी जताई और फिर राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना का विस्तार नगर पालिका स्तर तक किया जाएगा।

इसमें भोजन दस के स्थान पर पांच रुपये में मिलेगा। योजना का नाम तो दीनदयाल रसाेई ही रहेगा पर इसके साथ मामा की थाली नाम भी जोड़ा जाएगा।

इसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा कि दीनदयाल रसोई ही नाम रहेगा। इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। प्रस्ताव था लेकिन इसमें परिवर्तन का कोई प्रश्न ही नहीं है। प्रदेश के रसोई केंद्रों में अब तक एक करोड़ 62 लाख थालियों का वितरण हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811