रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन
प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले के विकासखंड ओबैदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवटीया में एक ऐसा स्कूल भवन है जिसका भूमि पूजन 2008 में हुआ था जिसकी लागत लगभग 77 लाख रुपए लगभग बताई जा रही है पर यह भवन आज खंडहर में तब्दील हो गया है आज तक यहां किसी भी प्रकार का कोई भी स्कूल संचालित नहीं हुआ है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के जनप्रतिनिधि क्षेत्र में होते हुए विकास को लेकर इतने चिंतित और जिम्मेदार दिखाई नजर आते हैं आज यह पूरा का पूरा स्कूल भवन जर्जर स्थिति में दिखाई नजर आ रहा है
जिस प्रकार भोजपुर विधानसभा में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार निर्माण कार्यों में किया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण है शिक्षा के 2, मंदिर पहला 1 करोड़ की लागत से बनने वाले शासकीय स्कूल बासगेहन और दूसरा शासकीय स्कूल दीवटीया 77 लाख की लागत से बना स्कूल आज अपनी बदहाली की कहानी बया करती दिखाई नजर आ रही है जिससे भ्रष्टाचार साफ साफ दिखाई नजर आता है
इनका कहना है
ग्राम पंचायत दीवटीया में बने शासकीय स्कूल के भवन का भूमि पूजन विधायक सुरेंद्र पटवा ने किया था जो आज बदहाल दिखाई नजर आता है पूरा का पूरा भवन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया निर्माण के बाद रिपेयरिंग का लगभग 20 लाख रुपए भी आया था वो कहा गया इसकी भी जांच होनी चाहिए
परेश नागर
युवा नेता कांग्रेस
एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को खत्म करने के बड़े बड़े दावे करते है तो दूसरी ओर भोजपुर विधानसभा में शिक्षा के मंदिर निर्माण कार्य में किस प्रकार भ्रष्टाचार देखने में दिखाई नजर आता है इसका जीता जागता उदाहरण शासकीय स्कूल ग्राम बासगेहन और ग्राम दीवाटीया में देखने को मिलता है इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा
मनीष मालवीय
आम आदमी पार्टी