Let’s travel together.

इन चार टीमों का विश्वकप 2023 खेलने का सपना टूटा इन टीमों ने पक्की की जगह

130

 विश्वकप 2023 के लिए जिम्बाब्वे में क्वालीफयर मैच खेले जा रहे हैं। 10 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था, लेकिन अब सिर्फ 4 टीमें बाहर हो चुकी हैं। वहीं, 6 टीमों ने सुपर -6 में जगह पक्की कर ली है। आयरलैंड, नेपाल, यूएई और यूनाइटेड स्टेट्स का 2023 विश्व कप खेलने का सपना इस बार अधूरा रह गया है। अब सुपर 6 में पहुंची 6 टीमें भारत में खेले जाने वाले विश्वकप 2023 के मेन इवेंट में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी।

बता दें कि 29 जून से सुपर सिक्स मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा। श्रीलंका ने रविवार को यहां आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में आयरलैंड की उम्मीदें पस्त करते हुए 133 रन की बड़ी जीत दर्ज कर सुपर सिक्स चरण में क्वालीफाई किया है। वहीं, स्कॉटलैंड और ओमान की टीम ने भी सुपर सिक्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इन टीमों ने सुपर-6 में बनाई जगह

विश्वकप 2023 के सुपर 6 में श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और वेस्टइंडीज ने अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, अभी लीग स्टेज के चार मुकाबले बाकी हैं, लेकिन फिर भी टॉप-6 की तस्वीर साफ हो गई है।

2 टीमें करेंगे मेन इवेंट में क्वालीफाई

विश्वकप 2023 में 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके लिए 8 टीमें सीधे तौर पर क्वालीफाई हो चुकी हैं। वहीं, अंतिम दो टीमें क्वालीफाइंग राउंड से पहुंचेंगी।

इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालीफाई किया है। अब बाकी दो टीमें क्वालीफायर राउंड से आएंगी। फिर अक्टूबर-नवंबर में मेन इवेंट खेला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811