Let’s travel together.

तेज बारिश के बीच प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों पर कसी नकेल,उखाड़े बोर्ड,दी चेतावनी

0 169

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची में बढ़ रहे कालोनाइजर माफिया की कमर तोड़ने तेज बारिश के बीच प्रशासन ने नकेल कसने उठाया बीड़ा । अनेक अवैध कालोनियों का किया निरीक्षण तो उखाड़े कालोनियों के बोर्ड अवैध कालोनाइजरों को चेतावनी दी।प्रशासन के सख्त तेवर दिखाई दिये।

जानकारी के अनुसार नगर में लगातार बढ़ रही अवैध कालोनाइजरों की गतिविधियों तथा बिना अनुमति बिना डायवर्सन के कृषि भूमि खत्म करने की योजना पर आज प्रशासन की नजर टेडी दिखाई दी तथा अवैध कालोनियों पर लगाम लगाने प्रशासन तेज बारिश के बीच अवैध कालोनियों पर पहुंच गया तथा विदिशा रोड़ पर अवैध बनने वाली कालोनी पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी अमरसिंह निगम पटवारी महेश सूत्रकार शैलेन्द्र सिंह सहित दलबल के साथ अवैध कालोनाइजरों पर नकेल कसने पहुंच ग ई जहां उन्होंने कालोनाइजरों के उपस्थित लोगों से कालोनी के संबंध में जानकारी ली तथा उन्होंने बिना डायवर्सन बिना अनुमति होने वाले कार्य को हटाने की चेतावनी दी इस अवसर पर कालोनाइजर द्वारा बनाया गया दफ्तर हटाने की चेतावनी दी तथा प्लाट बेचने की जानकारी ली गई एवं कालोनाइजर पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

इस के पश्चात उसी क्षेत्र में एक लाज बनाने वाले से अवैध लाज बनाने के संबंध में जानकारी ली तथा लाज की जांच की गई बताया जाता है इस लाज में अवैध गतिविधियां चलाने पर थाना प्रभारी को कार्यवाही के निर्देश दिए इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री निगम ने लाज संचालक के दस्तावेज खंगाले एवं कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई । इसके बाद प्रशासन की टीम सलामतपुर रायसेन तिराहे पर पहुंची तथा वहां भी अवैध कालोनाइजर द्वारा लगाए गए कालोनी के बोर्ड को उखाड़ कर जप्त किया गया एवं कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई जिससे अवैध कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया तथा नगर सहित क्षेत्र में फैल रहे कालोनाइजर माफिया पर पूरी तरह अंकुश लगाने प्रशासन ने अपनी सख़्त कार्यवाही शुरू कर दी है कुछ वर्ष पूर्व भी क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों पर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराये जा चुके हैं अब प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है इससे किसानों की कृषि भूमियों को अवैध कालोनियां बनने से अंकुश लग सकेगा । इस मामले में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने बताया कि हम अवैध रूप से बनने वाली कालोनी पर सख्त कार्रवाई करेंगे । आज हमनें तीन चार कालोनी का निरीक्षण किया यह सभी कालोनी अवैध बनाई जा रही है हमने कालोनी संचालकों को किसी भी प्रकार के बिना अनुमति प्लांट बेचने सड़क बनाने पर रोक लगाई है तथा चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति कालोनी बनाई जाती है तो हम कडी कार्रवाई करेंगे उन्होंने कहा कि रायसेन तिराहे पर मेढकी के पास बनने वाली अवैध कालोनी के बोर्ड उखाड़ कर बरामद कर लिए गए हैं अवैध कालोनियों के विरुद्ध हम कडी कार्रवाई करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811