Let’s travel together.

अगवा कर फेक्ट्री श्रमिक ने लूटी किशोरी की आबरू

0 65

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सांकरा निको।धरसीवा थाना क्षेत्र की सिलतरा चौकी क्षेत्र के गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किराए से रूम लेकर फेक्ट्री में काम करने वाला एक श्रमिक किशोरी को अगवा कर ले गया और उसकी आबरू लूट ली
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सिलतरा चौकी क्षेत्रान्तर्गत 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट तीन दिन पहले दर्ज हुई थी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की ओर मुखबिरों की भी इंसमे मदद ली।
श्रमिक ने अगवा कर किया दुष्कर्म
पतासाजी के दौराम पुलिस टीम को पता चला कि सूर्या रियल इस्पात में काम करने वाला श्रमिक आरोपी शिब्बू सिंह किशोरी को अगवा कर अपने घर मे रखा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो किशोरी उक्त श्रमिक के किराए के रूम से बरामद हुई पूंछताछ में आरोपी द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363,366, 376 आईपीसी एवं पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

पड़ोसी राज्य से आकर किराए से रहता था आरोपी
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी शिब्बू सिंह पड़ोसी राज्य से यहां आकर टाडा में हिंछाराम शिवारे के मकना में किराए से रहकर रियल इस्पात में काम करता था

बढ़ रही किशोरियों व युवतियों के गायब होने की घटनाएं
ओधोगिक क्षेत्र व आसपास के गांवों मे किशोरियो व युवतियों के ही नहीं अपितु विवाहिताओं के भी लापता होने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ने लगी हैं ।

*किरायेदारों का नहीं दे रहे वायोडाटा*
ओधोगिक क्षेत्र उरला सिलतरा के आसपास के गांवों में रूम किराए से देना एक व्यवसाय का रूप ले चुका है यहां प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के साथ बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों के लोग कमाने खाने आते हैं जो गांवों में किराए से रूम लेकर निवास करते है और फेक्ट्रियो में काम करने जाते हैं पुलिस समय समय पर समझाइश भी देती है कि किरायेदारों का वायोडाटा जमा करें लेकिन इस ओर बहुत कम मकना मालिक ध्यान देते हैं बढ़ते अपराधों में यह भी एक कारण माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811