Let’s travel together.

अवैध रूप से तेंदूपत्ता परिवहन करते ट्रक पकड़ाया राजसात की कार्रवाई जारी लगभग 18 लाख का माल जप्त

0 197

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन से सागर की और ट्रक में तेंदूपत्ता भर कर ले जाने की सूचना मुखबिर द्वारा डीएफओ रायसेन को प्राप्त होने पर, उन्होंने तत्कल बेगमगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार को घेराबंदी कर ट्रक पकड़ने के लिए निर्देशित किया, वनपाल क्षेत्राधिकार अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में दो टीमें उक्त ट्रक को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थान पर रवाना किया ।वन विभाग की टीम जिसमें डिप्टी रेंजर एस एल डाबर, वनपाल प्रदीप लोधी, निलेश शिल्पी, शरद शर्मा, प्रदीप ग्रेवाल, सद्दाम खान, विकास साहू, वाहन चालक कृष्णकांत ने गैरगंज तहसील के बूढ़ागंज के करीब रात दस बजे तेंदूपत्ता से भरा 12 चुका ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 1631जो सागर की ओर जा रहा था पकड़ लिया लेकिन ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया।


पकड़े गए ट्रक में तेंदु पत्ता से भरे 87 भक्कू भरे हुए थे मौके पर जो कागज मिले वह कागज तेंदूपत्ता की टीपी से मिलान नहीं खा रहे थे फर्जी पाए गए 87 बोरा तेंदूपत्ता की कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए है

कार्यवाही में लगभग 12 चक्का ट्रक की कीमत 15 लाख दोनों की मिलकर 18 लाख की जपती की गई है।
वन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश तेंदूपत्ता विनियमन अधिनियम 5 और 15 के तहत राजसात की कार्रवाई की जाकर ट्रक चालक और मालिक की तलाश की जा रही है।
टीम में शामिल कर्मचारियों की ट्रक को पकड़ना में सराहनीय भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811