Let’s travel together.

सड़क की रेलिंग से टकराई बाईक एकयुवक घायल

0 95

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर  देर रात मोटरसाइकिल रेलिंग से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह गौर उम्र 48 वर्ष निवासी अब्दुल्लागंज का रहने वाला है गुरुवार देर रात अब्दुल्लागंज से खुरई जा रहा था जैसे ही बेरखेड़ी चौराहा के पास स्थित लामाखेड़ा मोड़ पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होते हुए रेलिंग से टकरा गई जिससे कल्याण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया दीवानगंज एंबुलेंस 108 में पदस्थ डॉ सुरेंद्र शाक्या और पायलट राहुल शाक्या द्वारा कल्याण सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद रात में ही सांची के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है 5 दिन से लगातार दीवानगंज क्षेत्र में इस रोड पर दुर्घटनाएं हो रही है इससे पहले भी कई बार भोपाल विदिशा हाईवे पर दुर्घटनाएं होती रही है इसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है इसी लामाखेड़ा मोड पर पिछले साल तीन पत्रकारों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है तीन पत्रकारों की मौत से शासन प्रशासन हरकत में आया था बाद में इस रोड की बात ठंडे बस्ते में चली गई दूसरी तरफ एमपीआरडीसी द्वारा भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है और ना ही रोड की देखभाल हो रही है जबकि रोज लाखों रुपए का टोल टैक्स वसूला जा रहा है इसके बाद भी रोड की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811