Let’s travel together.

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ की बैठक

90

देश के कई राज्‍यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर है। इसके चलते लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर असर पड़ रहा है। हालात को देखते हुए आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इसमें देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति के कारण होने वाली गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए तैयारियों का आकलन और समीक्षा की गई।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए ये निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों से लोगों को समय पर चेतावनी देने और लू के गंभीर प्रभाव को कम करने के लिए निवारक तैयारी सुनिश्चित करने के साथ जमीनी स्तर पर राज्य कार्य योजनाओं को लागू करने का आग्रह किया।

उन्होंने राज्यों से राज्य के अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गर्मी और स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण नियमावली विकसित करने का भी आग्रह किया।

राज्यों को सलाह दी गई कि वे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करके स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर पर अत्यधिक गर्मी के प्रति सहनशीलता बढ़ाएँ; सौर पैनलों की स्थापना और इनडोर गर्मी को कम करने के उपायों को अपनाना: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811