Let’s travel together.

जल जीवन मिशन के तहत समूह जलप्रदाय योजना का कार्य प्रारंभ,25 गॉवों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

0 226

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जल जीवन मिशन के तहत 98.72 करोड़ रू लागत की हलाली समूह जलप्रदाय योजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर सांची जनपद के 25 गॉवों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके अलावा भोपाल जिले के 36 गॉवों को भी लाभ मिलेगा शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों को घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए, उन्हें पानी के लिए परेशानी ना हो इसके लिए सरकार द्वारा जल जीवन मिशन शुरू किया गया है।

जिले के अनेक गॉवों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। हलाली डेम का अधिक से अधिक लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिले, इसके लिए वह काम चल रहा है हलाली डेम के बेस्ट वेयर पर लगभग 26 करोड़ रू की राशि से गेट का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कि जितनी पानी की आवश्यकता हो, उतना पानी रोका जा सकेगा। अधिक पानी होने पर उसे निकाला जा सकेगा, इससे बाढ़ की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी। इसके अलावा सिंचाई के लिए किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा हलाली समूह जलप्रदाय योजना को पूर्ण करने की अधिकतम समय सीमा दो वर्ष निर्धारित है। शासन का प्रयास रहेगा कि दो वर्ष के पूर्व ही यह कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो जाए तथा ग्रामीणों को इसका लाभ मिले।
इस हलाली समूह जलप्रदाय योजना में ग्राम अम्बाड़ी, बनखेड़ी, बरजोदपुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा, दीवानगंज, जमुनिया, कचनारिया, कड़ईया, कायमपुर, किमखेड़ी, खोआ, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, नरोद, नीनोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिगरा शामिल हैं। इन ग्रामों के सभी घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ग्राम दहेडा में ही जल शोधन संयंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिसकी क्षमता 7.75 एमएलडी है। योजना में लगभग डेढ़ लाख आबादी को जल प्रदाय किया जा सकेगा तथा 30 हजार घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इसमें सांची जनपद के 25 और भोपाल क्षेत्र के 36 गॉवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। जल संग्रहण एवं प्रदाय हेतु 18 टंकियों का निर्माण होगा जिसमें से 06 टंकियों का निर्माण सांची जनपद क्षेत्र में होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811