Let’s travel together.

रोजगार मेले में 94 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन

0 84

 

– शिवपुरी में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

–बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की पहल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की पहल के साथ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बुधवार को कोर्ट रोड स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक प्लेसमेंट ड्राइव रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 126 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया जिसमें से 94 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा यह रोजगार मेला लगाया गया। उन्होंने बताया कि हर महीने हम एक रोजगार मेला आयोजित करते हैं जिससे बेरोजगार युवकों को रोजगार के संबंध में मदद मिल सके। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की ग्रोफास्ट ग्रुप ऑफ कंपनी भोपाल, आईएफएफडी, मेन्यूफेक्चरिंग प्रोडक्शन , इंडसइंड बैंक , आईसर एकेडमी , भारतीय जीवन बीमा निगम, दीनदयाल कौशल योजना द्वारा युवकों के साक्षात्कार लिए गए। शिवपुरी में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा हर महीने यह रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। चयनित आवेदकों में निजी क्षेत्र की ग्रोफास्ट ग्रुप ऑफ कंपनी भोपाल में सेल्समैन के पद हेतु 15 आवेदक, आईएफएफडी, मेन्यूफेक्चरिंग प्रोडक्शन शिवपुरी में 26 आवेदक, इंडसइंड बैंक शिवपुरी में फील्ड ऑफिसर के पद के लिए 16 आवेदक, आईसर एकेडमी शिवपुरी में ट्रेनी के पद हेतु 8 आवेदक, भारतीय जीवन बीमा निगम शिवपुरी में बीमा अभिकर्ता के पद हेतु 17 आवेदक, दीनदयाल कौशल योजना के पद ट्रेनी हेतु 12 आवेदक का चयन किया गया। रोजगार मेले में भाग लेने आए एक युवक उदय सिंह कुशवाह ने बताया कि उन्होंने इस मेले में भाग लेकर अपना साक्षात्कार दिया। कंपनी ने उनका प्रारंभिक चयन कर लिया है। उन्होंने इस तरह के मेले लगाए जाने की पहल का स्वागत किया। एक अन्य युवक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस तरह के मेले भविष्य में भी होते रहना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री  हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र पटवा ने की आत्मीय एवं सौजन्य भेंट     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’     |     किसानों की सहमति के बिना खेतों में टावर निर्माण तत्काल रोका जाए- अजय सिंह     |     लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811