Let’s travel together.

लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित

0 356

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

दसई के स्थानीय लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में  कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही संस्था द्वारा घोषित विशेष पुरस्कार योजना के अंतर्गत लकी ड्रा के माध्यम से एक स्कूटी का वितरण भी किया गया।

संस्था के संचालक पंकज जैन ने बताया कि विद्यालय द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए लकी ड्रा योजना की घोषणा की गई थी। इसी के तहत आज लकी ड्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दसई चौकी प्रभारी दिनेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रवीण जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लकी ड्रा में निकली पर्ची के अनुसार पियूष पिता मुकेश पाटीदार, निवासी दसई को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी संस्था द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार नयन लववंशी, नरेंद्र पवार, मनीष चौधरी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना था। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811