Let’s travel together.

उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई की एएनएम को हटाया,मामला डिलेवरी के बदले पैसे लेने के आरोप का

0 707

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई की संविदा एएनएम श्रीमती बबीता नरबरिया को वहां से हटाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना में कर दिया है। उन पर एक प्रसूता के परिजनों से प्रसव के बदले पैसे लेने का आरोप है। जिसकी खबर एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मामला संज्ञान में लेकर कार्यवाही की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बाद रूपया बसूलने की हिमाकत करने वाले स्टाफ को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। पूर्व में विकासखण्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर मैदानी अमले को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग सम्पूर्ण प्रयास कर रहा है वहीं कुछ कर्मचारी इस प्रकार के अवैध कार्य कर विभाग की छबि धूमिल कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि मैदानी अमले को चेतावनी दने के बाद भी एक उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई की संविदा ए.एन.एम श्रीमती बबीता नरबरिया द्वारा प्रसूता के परिजनों से प्रसव के बदले रूपए लेने का मामला प्रकाश में आया है जिसका एक विडियो भी बताया जा रहा है। इस मामले को समाचार पत्र एवं विडियो के आधार पर संज्ञान में लेते हुए एएनएम श्रीमती बबीता नरबरिया को विरूद्ध जांच संधारित कर दी है तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई से हटाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना पर कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811