Let’s travel together.

अमेरिका में राहुल गांधी की Truck Drive, लगवाया सिद्धू मूसेवाला का गाना…ड्राइवर की कमाई सुन रह गए दंग

107

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। हाल ही में वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा उन्होंने एक ट्रक से की। इस दौरान राहुल ने ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल से बातचीत भी की। राहुल ने इस बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर से उसकी कमाई के बारे में भी सवाल करते हैं। ड्राइवर तेजिंदर गिल ने जब अपनी महीने की  कमाई बताई तो सुनकर राहुल भी दंग रह गए। इस दौरान राहुल ने कहा कि अमेरिका के ट्रक भारत से ज्यादा आरामदायक हैं, ये ड्राइवर के कंफर्ट को देखकर बनाए गए हैं। इस दौरान तेजिंदर गिल ने बताया कि यहां ट्रक में सेफ्टी बहुत ज्यादा है, न कोई पुलिसवाला तंग करता है, न चोरी का डर है। बस ओवरस्पीडिंग में चालान जरूर कटता है।

ड्राइवर तेजिंदर गिल ने राहुल गांधी को बताया कि अगर आप अमेरिका में ड्राइवरी करते हैं, तो आराम से  महीने में 4-5 लाख रुपए बन जाता है। जिसका खुद का ट्रक है वो आराम से 8-10 हजार डॉलर कमा लेता है, यानि भारत के हिसाब से महीने में 8 लाख रुपए बना सकते हैं। तेजिंदर गिल की बात सुनकर राहुल गांधी भी हैरान हो गए और पूछा- क्या 8 लाख रुपए। गिल कहता है हां जी दरअसल यहां इस इंडस्ट्री में पैसा बहुत है, जिन लोगों के पास इंवेस्ट करने का पैसा नहीं है, उनके लिए ये विकल्प अच्छा है।

ट्रक ड्राइवर राहुल से पूछता है कि क्या आप गाना सुनेंगे? इस पर राहुल कहते हैं, हां लगाओ। ट्रक ड्राइवर कहता है कि हमारी रिक्वेस्ट है राहुल जी, हमारा कांग्रेस कार्यकर्ता था सिद्धू मूसेवाला, उसे इंसाफ नहीं मिला। राहुल कहते हैं- हां बिल्कुल, उसका गाना लगाओ. 295…मैं उसे काफी पसंद करता था। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के साथ नाश्ता भी किया और वहां मौजूद लोगों ने राहुल के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |     पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811