Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम आलमपुर तथा मुरपार में लाड़ली बहनों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

0 176

 

रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के ग्राम आलमपुर तथा मुरपार में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने लाड़ली बहनों को योजना के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।

इसके पहले उपस्थित महिलाओं, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा 10 जून को सभी लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू जमा किए जाएंगे। इसके बाद हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में राशि पहुंचेगी।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि 10 जून का दिन प्रदेष की लाड़ली बहनों की जिंदगी में खुषियां लाने वाला है, उनका जीवन बदलने वाला है। लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण के साथ ही आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेटियों, महिलाओं की उन्नति और विकास के लिए अनेकों योजनाएं प्रारंभ की है। इन योजनाओं की वजह से बेटी के प्रति सामाजिक सोच में बदलाव आया है। एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था, आज बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी-2 सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आजीविका मिषन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं, महिलाओं के साथ ही युवाओं, किसानों, वृद्धजनों सभी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा युवाओं के लिए सीखो-कमाओ योजना शुरू की गई है, जिसमें युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर और त्वरित उपचार मिले, इसके लिए शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रू तक का निःशुल्क इलाज कराने की सुविधा दी जा रही है। कार्यक्रम में गैरतगंज जनपद अध्यक्ष श्री विजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811