Let’s travel together.

आषाढ़ मास में रखें योगिनी एकादशी का व्रत पूजा के दौरान क्या करें क्या ना करें

90

हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का खास महत्व रहता है। शास्त्रों के मुताबिक इस महीने की शुरुआत होते ही देव गहन निद्रा में सो जाते हैं और वह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर 4 महीने बाद ही उठते हैं। आने वाले चार मास तक सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं, क्योंकि आषाढ़ से कार्तिक मास तक के ये चार मास केवल पूजा के लिए होते हैं। यह महीना भगवान विष्णु और शिव की पूजा के लिए खास होता है। भगवान शिव और हरि की पूजा पूजा करने से कई कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में खूब सुख-समृद्धि आती है। इस माह कई मुख्य त्योहार भी होते हैं, जैसे देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा और गुप्त नवरात्रि है। आषाढ़ मास तीर्थ यात्रा के लिए सबसे शुभ होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार पांच जून से आषाढ़ माह की शुरुआत हो गई है।

योगिनी एकादशी का व्रत

आषाढ़ महीने में भगवान शिव और श्रीहरि की पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान शिव और श्रीहरि की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं। आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि व्रत रखने वाले को 88 हजार ब्राह्मणों को खाना खिलाने और गाय को खाना खिलाने के बराबर पुण्य मिलता है। आषाढ़ माह में गुरु की पूजा और सेवा करनी चाहिए।

पूजा के यह हैं नियम

– आषाढ़ मास में सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए और सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए इससे शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।

– इस माह श्रीहरि और भगवान शिव, हनुमान जी, सूर्यदेव और मंगल की पूजा करें। इसका शुभ फल प्राप्त होता है।

– आषाढ़ में भगवान शिव, श्रीहरि के साथ मां दुर्गा और हनुमान की पूजा करने से कुंडली में मंगल और सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

– सूर्यदेव की पूजा करते समय गायत्री मंत्र का जाप 10 बार करना चाहिए।

इन कामों से बचें

– आषाढ़ माह में देव सो जाते हैं। ऐसे शादी-विवाह, मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

– आषाढ़ महीने में वर्षा ऋतु का आगमन होता है। इसलिए पानी का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं पानी की बर्बादी भी नहीं करनी चाहिए।

– आषाढ़ माह में बासी भोजन करने से बचना चाहिए। रखा हुआ भोजन करना अशुभ माना जाता है।

– इस समय में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811