Let’s travel together.

कांग्रेस पार्टी का भाजपा विदाई यज्ञ:भाजपा के दो दशक से चले आ रहे कुशासन से जनता त्रस्त,अब मिलेगी महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी से गरीबों को मुक्ति

0 105

 

शिवलाल यादव रायसेन

बेगमगंज में कांग्रेस पार्टी के भाजपा विदाई यज्ञ को पंडित राकेश गुड्डू चौबे ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया। जय जगदीश हरे की आरती सनातन संस्कृति के अनुसार आकर्षण का केन्द्र रही। यज्ञ के समापन पर भ्रष्टाचार स्वाहा, रेत उत्खनन स्वाहा, अवैध शराब स्वाहा, बेरोजगारी स्वाहा, भुखमरी स्वाहा ,कमरतोड़ महंगाई ,अस्पताल व्यवस्था स्वाहा,चंदा वसूली स्वाहा, बिजली कटौती स्वाहा की आहुति देने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जन समस्याओं को उजागर किया गया।

सभा मंच पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल राजेश यादव एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह तोमर, कृष्णा बिट्टू यादव वीरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने अपना गुस्सा निकाला। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल राजेन्द्र तोमर राजेश यादव एडवोकेट ने भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश से भाजपा की विदाई की बेला अब तय है। जनता भाजपा के दो दशक से चले आ रहे कुशासन से त्रस्त हो गई है। विदाई यज्ञ के मुख्य यजमान वीरेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा के विधायकों ने अपना विकास किया है।जो छुटभैये नेता पैदल व बाइक से चलते थे वे अब महंगी लग्जरी कार जीपों में चल रहा है।आम आदमी का विकास कम नेताओं की संपत्ति जरूर चार से पांच गुना हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811