22 जून से दे सकते हैं परीक्षा:पुनर्मूल्यांकन के बाद 5वीं में 1094 और 8वीं में 1 हजार परीक्षार्थी हुए पास
शिवलाल यादव रायसेन
रायसेन.जिले में इस बार पांचवीं और आठवीं में फेल हुए परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया। ये कार्य 24 मई से शुरु होकर 31 मई तक चला। इस मूल्यांकन के बाद परिणाम फिर से घोषित कर दिए गए हैं। इसमें पांचवीं के 1094 और आठवीं के 1 हजार फेल परीक्षार्थी पास हो गए। अब बचे हुए फेल परीक्षार्थी को एक बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
5वीं में परिणाम 84.44 से बढ़कर 89.23 प्रतिशत हो गया: पहली बार आए परीक्षा परिणाम में पांचवी कक्षा के 3548 परीक्षार्थी फेल हुए थे। इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन कराया गया। मूल्यांकन के बाद 1094 और परीक्षार्थी पास हो गए। 456 बची है।
आठवीं के परिणाम 80.36 से बढ़कर 84.34 पर पहुंचा……
कक्षा आठवी में 4219 परीक्षार्थी फेल हुए थे। फेल परीक्षार्थीओं की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसके बाद 1 हजार फेल छात्र और पास हो गए। इससे आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 80.36 से 4 प्रतिशत बढ़कर 84.35 प्रतिशत पर पहुंच गया। अब इसके बाद भी 3 हजार 388 छात्र फेल हुए है। इन छात्रों को फिर से 22 जून से परीक्षा देने का मौका मिलेगा।