Let’s travel together.

टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देते हैं: प्रहलाद भारती

0 551

– पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के पोहरी में विधानसभा स्तरीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता पोहरी सीजन -2 का शुभारंभ मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने किया। इस मौके पर श्री भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मौका देते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलेंट की कोई कमी नहीं है । ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट के शुभारंभ मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी पुनीत गुप्ता, अरूण कुशवाह, जाखीर खां, नासिर खां कन्हैया राजे , विवेक शर्मा , दीपू भार्गव , साकिर खान , अनुराग शर्मा , आदि द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रथम मैच रिजोदा -11 और जुनित-11 के बीच टॉस कराया जिसमें जुनित-11 ने टॉस जीता और रिजोदा -11 ने बल्लेबाजी की । इस अवसर पर पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमनी , भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद जैन , कुवेर सिंह धाकड़ , गिर्राज धाकड़ (अमन पब्लिक स्कूल पोहरी), विपिन धाकड़ भी उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811