Let’s travel together.

निःशुल्क सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 12 मार्च को

0 278

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

अखिल क्षत्रिय महासभा, शिवपुरी एवं सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पीटल,कैंसर हिल्स ग्वालियर के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक 12 मार्च शनिवार को निःशुल्क सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंगलम भवन पोलो ग्राउंड के सामने शिवपुरी में किया जायेगा।
शिविर सम्बधी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,शिवपुरी के अध्यक्ष एस. के. एस. चौहान ने बताया कि शिविर में सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ सोनू सिंग पाटिल,मस्तिक एवं नस(न्यूरोलॉजी) रोग विशेषज्ञ डॉ जयदीप शर्मा,पथरी,प्रॉस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गोयल,हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ दुस्यंत देव ,हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित यादव के द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जायेगा और सम्बधित जांचे ब्लडप्रेशर, ब्लडशुगर एवं ई.सी.जी.निःशुल्क की जायेगी।
साथ ही एस. के. एस.चौहान ने बताया की इस शिविर के माध्यम से जो भी मरीज इलाज हेतु चयनित किये जायेंगे उन आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का इलाज सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर मे निःशुल्क किया जायेगा l उन्होंने सभी आम जन से अपील की इस शिविर में पहुंचकर दी जाने वाली निःशुल्क सुविधायों का अधिक से अधिक संख्या मे लाभ उठाये l इस शिविर मे कोई भी व्यक्ति अपना निःशुल्क परीक्षण करा सकता है l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811