Let’s travel together.

बैतूल के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा रेल यातायात प्रभावित

110

बैतूल। नई दिल्ली से चेन्नई रेल मार्ग पर बुधवार को बैतूल जिले के चिचोंडा रेलवे स्टेशन के समीप अप ट्रैक पर एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे रेल यातायात पर भी आंशिक असर पड़ा है। अप और डाउन ट्रैक की ट्रेनों को इटारसी और नागपुर के आसपास रोकना पड़ा। तीसरी लाइन से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। इस वजह से ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी नागपुर से इटारसी की ओर ट्रेन की पटरियां लेकर जा रही थी। इसी दौरान करीब 11 बजे चिचोंडा के पास मालगाड़ी का एक डिब्‍बा पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद आमला और नागपुर से इंजीनियरों का दल मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य शुरू किया गया। तीसरी लाइन से दोनों ओर की ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। मध्य रेलवे के पीआरओ अमोल गंहूकर ने बताया कि सुधार कार्य किया जा रहा है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

मालगाड़ी का डिब्‍बा पटरी से उतर जाने के कारण नागपुर से इटारसी की ओर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस दो घंटे छह मिनट की देरी से चल रही है। यह ट्रेन 11.29 बजे मुलताई आती है जो डेढ़ बजे पहुंची। जीटी एक्सप्रेस एक घंटे 26 मिनट की देरी से चल रही है। इटारसी से नागपुर की ओर जाने वाली अर्नाकुलम दो घंटे 44 मिनट की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को इटारसी में रोका गया। संघमित्रा एक्सप्रेस एक घंटे 39 मिनट की देरी से चल रही है। दक्षिण एक्सप्रेस 44 मिनट की देरी से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि मुलताई से नागपुर के मध्य तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है। 21 मई को भी चिचोंडा के पास अप ट्रैक पर ही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811