Let’s travel together.

कुल्हाड़ी से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को हुआ 10 वर्ष का कारावास

0 114

बेगमगंज न्यायालय में धारा 307 के आरोपी हुई 10 वर्ष की सजा

शरद शर्मा  बेगमगंज,रायसेन

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री सचिन द्विवेदी की अदालत में धारा 307 एवं 34 के तहत निर्णय करते हुए रोहित पिता जगदीश प्रसाद गौर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खुमारी को दोष सिद्ध पाते हुए 10 वर्ष का सास्रम कारावास एवं ₹2000 का अर्थ दंड करने का द्ण्डादेश पारित किया है
घटना में फरियादी हीरालाल ने गैरतगंज पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया की रोहित गौर और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर आकर गंदी-गंदी गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे फरियादी हीरालाल ने गाली गलौज करने से मना किया तो रोहित गौर ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे फरियादी घायल हो गया। घायल की आवाज सुनकर उसके परिजन बाहर निकले। परिजनों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसकी फरियादी हीरालाल के द्वारा थाना गैरतगंज एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद विवेचना अनुसंधान के उपरांत माननीय न्यायालय बेगमगंज में पेश किया गया। जहां पर आज अपरसत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी के द्वारा आरोपी रोहित गौर पिता जगदीश प्रसाद गौर निवासी ग्राम खुमारी तहसील गैरतगंज को दोष सिद्ध पाते हुए। भादवि की धारा 307 के तहत 10 वर्ष का कारावास एवं ₹2000 के अर्थ दण्ड से दंडित किया।उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पेरवी लोक अभियोजक धीरेंद्र से गौर के द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811