Let’s travel together.

एसडीओपी, थाना प्रभारी ने पौधे रोपकर बृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

0 82

खेड़ापति माता मंदिर पर अभियान की शुरुआत

रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन

औबेदुल्लागंज नगर को हराभरा करने के लिए 21 दिवसीय पौधरोपण जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई। खेड़ापति माता मंदिर पर एसडीओपी मलकीत सिंह, थाना प्रभारी संदीप चौरासिया की अध्यक्षता में दर्जनों लोगों ने पौधे रोपे।
मंदिर पर पंडि़त संतोष तिवारी शास्त्री व पूजारी रामबाबू दुबे ने वैदिक मंत्रों के साथ पौधरोपण की शुरुआत कराई। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक नागर द्वारा इस वर्ष २१ दिन तक पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एसडीओपी मलकीत सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। थाना प्रभारी संदीप चौरासिया ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी लोगों को जागरूक करने हर दिन पौधे लगा रहे हैं। रामकिशोर शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पौधरोपण की लिए आगे आए। इस दौरान बच्चों ने भी कड़ी धूप में पौधे रोपे। इस दौरान जन अभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक निशा पटेल, रामेश्वर नागर, भारत निहाल, योगेंद्र पटेल, नीटू आरोरा, वचन लोधी, बलवान सिंह नागर, राकेश दुबे शिक्षक आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कमलेश राजपाल बने भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष      |     बेटे ने की बाप की हत्या,पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित     |     कोड़ी में गलत डायवर्जेंन से वाहन चालक परेशान, सांची रोड पर रास्ता भटक रहे लोग     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों की हड़ताल,  भीषण गर्मी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी      |     विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां     |     बम्होरी में जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न विभिन्न कम्पनियों द्वारा 65 युवाओं का किया गया  चयन     |     नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला      |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, गढ़ी में एसडीएम हुए शामिल     |     खेत की मेड़ से विधानसभा की मेज तक, किसान की आवाज कभी दबने नहीं दूँगा– अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811