Let’s travel together.

दीवानगंज में बड़े धूमधाम से निकल गया चल समारोह

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बडे़ धूमधाम से किया गया। सुबह से भगवान गणेश जी का हवन, पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन का सिलसिला चालू हो गया था जी देर रात तक जारी रहा।
दोपहर 3 बजे के बाद बारिश की रिमझिम में पूजा-अर्चना के बाद से ही छोटी छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया था। विसर्जन को लेकर दीवानगंज पंचायत और पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की थी। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, के भक्तगण अपने-अपने घर पर विराजित प्रतिमा का विसर्जन करने घाट पर पहुंचे और गणपति बप्पा मोरिया..अगले बरस तू जल्दी आ… के नारे के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया।


बच्चों और युवाओं की टोलियों ने गणेश जी की छोटी-छोटी प्रतिमाओं को लेकर छोटे तालाबों और विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया। झांकी और पांडालों में गणेश पूजन के बाद हवन और भंडारे का आयोजन भी किया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
वही देर रात बड़ी-बड़ी झांकियों का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में दीवानगंज पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुई थी। जिसमें ग्राम सेमरा, अंबाडी, दीवानगंज सहित आसपास गांव की झांकियां सम्मिलित हुई, झांकियां एक से बढ़कर एक दिखाई दे रही थी, झांकियां में सम्मिलित भक्तगण डीजे, ढोल ,नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए गणेश जी को विदाई दे रहे थे। गुफा मोहल्ला, भवानी चौक दीवानगंज, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, गोसाई मोहल्ला, कोरी मोहल्ला, की झांकियां ज्यादा आकर्षित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811