Let’s travel together.

कर्म करो फल कि चिंता मत करो – आचार्यश्री विद्यासागरजी

0 179

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि में विराजमान दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ने सोमबार की सुबह अपने अनमोल वचनों में कहा कि अच्छे कर्म करते रहना चाहिए फल की चिंता न करें।
आचार्य श्री ने आगे कहा कि मासोप्वास के बाद एक महाराज आहार चर्या के लिये नगर कि ओर आ रहे थे | जिस ओर श्रावक थे उसी ओर महाराज जा रहे थे | बड़े – बड़े सेठ – साहूकार सभी वहाँ पर थे और एक कोने में एक बुढ़िया खड़ी थी | तभी महाराज चारों तरफ घूम कर बड़े – बड़े सेठ – साहूकार के चौकों को लांघकर उस बुढ़िया के यहाँ आकर खड़े हो जाते हैं | वह बुढ़िया महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक आहार चर्या के लिये अपने घर में प्रवेश करने को कहती है फिर उच्चासन में (पाटे में ) विराजमान होने को कहती है | जो कुछ भी उसके घर में रहता है वह उसी वस्तु से महाराज का पूरा आहार करवाती है | तभी उसके घर में रत्नों कि वर्षा होना प्रारंभ हो जाती है | यह है सच्ची नवधा भक्ति का प्रभाव | कुछ दिन बाद महाराज का आहार एक सेठ के यहाँ होता है वह सेठ ऊपर आसमान में देखता है कि उसके यहाँ रत्न वृष्टि क्यों नहीं हुई | फिर वह उस बुढ़िया के घर जाता है और उससे पूछता है कि आपने ऐसा क्या किया जिससे आपके यहाँ रत्न वृष्टि हुई | तो वह बुढ़िया कहती है कि मेरे यहाँ तो सिर्फ मुट्ठी भर सरसों थी तो मैंने उसको पीस कर लपसी जैसा बना दिया था |सरसों तो कड़वा होता है | उस सरसों कि लपसी से महाराज के पेट का रोग ठीक हो गया | कड़वा से लड्डूवा (लड्डू) हो गया | वह सरसों औषधि बन गयी और महाराज के पेट का रोग ठीक हो गया और बुढ़िया के यहाँ रत्न वृष्टि होना प्रारंभ हो गयी | इसलिए आचार्यों ने कहा है कि अच्छे कर्म करो पर फल कि ओर नहीं देखना | जब तक मुक्ति नहीं मिलती तब तक यह सुख वैभव कुछ है ही नहीं | धार्मिक क्रियायों को विवेक पूर्वक करना चाहिये | इसे कर्त्तव्य न मानकर भाव प्रधान पूर्वक अपने कर्म को निर्दोष बनाना है | मोक्ष मार्ग में घूसखोरी नहीं होती यहाँ तो योग्यता होने पर ही कार्य होता है |
इन्हें मिला आहार दान का शौभाग्य
आज आचार्य श्री को नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी रिंकी दीदी घंसौर निवासी परिवार को प्राप्त हुआ जिसके लिए चंद्रगिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन,कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद बडजात्या, सुभाष चन्द जैन, चंद्रकांत जैन, सिंघई निखिल जैन (ट्रस्टी),निशांत जैन (सोनू), प्रतिभास्थली के अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन (पप्पू भैया), श्री सप्रेम जैन (संयुक्त मंत्री) ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें दी|

मन्दिर निर्माण प्रगति पर
श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी अतिशय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन ने बताया की क्षेत्र में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद से अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरी मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ
यहाँ प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में कक्षा चौथी से बारहवीं तक CBSE पाठ्यक्रम में विद्यालय संचालित है और इस वर्ष से कक्षा एक से पांचवी तक डे स्कूल भी संचालित हो चुका है |

दयोदय गौशाला
यहाँ गौशाला का भी संचालन किया जा रहा है जिसका शुद्ध और सात्विक दूध और घी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है |

चल चरखा हथकरघा
यहाँ हथकरघा का संचालन भी वृहद रूप से किया जा रहा है जिससे जरुरत मंद लोगो को रोजगार मिल रहा है और यहाँ बनने वाले वस्त्रों की डिमांड दिन ब दिन बढती जा रही है | यहाँ वस्त्रों को पूर्ण रूप से अहिंसक पद्धति से बनाया जाता है जिसका वैज्ञानिक दृष्टि से उपयोग कर्त्ता को बहुत लाभ होता है|

दर्शनार्थियों के लिए समुचित भोजन व्यव्स्था
आचर्य श्री के दर्शन के लिए दूर – दूर से उनके भक्त आ रहे है उनके रुकने, भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है | कृपया आने के पूर्व इसकी जानकारी कार्यालय में देवे जिससे सभी भक्तो के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था कराइ जा सके |उक्त जानकारी चंद्रगिरी डोंगरगढ़ के ट्रस्टी सिंघई निशांत जैन (निशु) ने दी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811